नेशनल
NTPC हादसा: मृतकों की संख्या हुई 21, सूरत का दौरा छोड़ राहुल रायबरेली रवाना
रायबरेली। ऊंचाहार के एनटीपीसी प्लांट की यूनिट में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खबरों के मुताबिक़, मरने वालों की संख्या 21 हो गई है तो वहीँ 100 से भी ज्यादा लोग घायल है।
अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सूरत का दौरा छोड़कर रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में एनटीपीसी की एक इकाई के बॉयलर में विस्फोट पर दुख व्यक्त किया था।
उन्होंने प्रशासन से घायलों की सहायता करने की भी अपील की थी। रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। राहुल ने ट्वीट किया, रायबरेली एनटीपीसी संयंत्र में विस्फोट की घटना से मैं दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं प्रशासन से घायलों की तत्काल मदद करने की अपील करता हूं।
जिसके बाद सीएम की ओर से मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख और गंभीर घायलों 50-50 हजार तथा सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। अब गुरुवार को यूपी तथा केंद्र सरकार के मंत्री घटनास्थल का निरीक्षण करने जा रहे हैं।
एनटीपीसी के कर्मचारियों की है गलती-
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि, “हादसे की शाम तक एनटीपीसी अस्पताल मरीज़ों से भरा हुआ था। जबकि सुबह तक यहां सिर्फ एक मरीज़ भर्ती दिखाया जा रहा है। ”
उसने कहा, “जिस समय ये हादसा हुआ मैं भागकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि बहुत सारे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि बहुत सारे लोग वहां से बच कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। ”
वहीँ मौजूद कुछ अन्य लोगों का कहना है, “पता नहीं यहां क्या हो रहा है. हमारे परिजन नहीं मिल रहे हैं। सारी ग़लती एनटीपीसी कर्मचारियों की है। ”
उधर, रायबरेली के ज़िलाधिकारी संजय खत्री की मानें तो, ‘घटनास्थल पर बचाव और राहत के लिए पहुंची एनडीआरएफ़ की टीम ने अपना काम ख़त्म किया है। उन्हें यहाँ कोई और मृतक नहीं मिला है।
लखनऊ रेफ़र हुए घायल –
घायलों को सबसे पहले एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश की हालत बहुत नाज़ुक है और उनमें से कई लोगों को लखनऊ के अस्पतालों में रेफ़र कर दिया गया है।
सुबह तक रायबरेली के अस्पतालों से अधिकांश घायलों को लखनऊ भेज दिया गया और उनके परिजनों को हटा दिया गया है।
घायलों और उनके परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी भी गुरुवार को रायबरेली जा रहे हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल5 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस