Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

..इसलिए अनुपम खेर ने मुंडवाई मूंछ

Published

on

Loading

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में बिना मूंछों के देखा जाएगा। वह फिल्म में धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी मूंछे मुंडवा दी हैं।

अनुपम ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा “एम.एस. धोनी पर बनने वाली नीरज पांडेय की फिल्म के लिए शूटिंग की। हमेशा की तरह एक अच्छी शुरुआत। कई सालों बाद एक भूमिका के लिए अपनी मूंछे कटवानी पड़ी हैं।” नीरज पांडेय निर्देशित ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनेशा सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सुशांत ने एक ट्वीट में कहा कि वह अनुपम के प्रशंसक हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें उनके साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending