Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इटली में हिमस्खलन के 2 दिनों बाद 10 लोग जिंदा मिले

Published

on

Loading

इटली में हिमस्खलन के 2 दिनों बाद 10 लोग जिंदा मिले

रोम | मध्य इटली के एक पहाड़ी इलाके में स्थित होटल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के दो दिन बाद बचाव दल को 10 लोग जिंदा मिले हैं। दमकल कर्मियों ने शुक्रवार को पहले एक महिला व उसके बच्चे और फिर तीन बच्चों के बाहर निकाला।

नागरिक सुरक्षा विभाग बचाव प्रयास समन्वय के प्रमुख फैब्रिजियो कुर्सियो ने कहा, “हालांकि यह बहुत जटिल दिन रहा, लेकिन बहुत सकारात्मक दिन भी रहा।”

उन्होंने कहा, “अभी पांच और लोगों को निकालना बाकी है और तकनीकी रूप से यह कठिन काम है।”

माना जाता है कि बुधवार को जब यह घटना हुई उस समय 22 मेहनमानों और सात कर्मचारियों सहित रिगोपियानो होटल में कुल 29 लोग मौजूद थे।

नागरिक सुरक्षा प्रमुख ने अब तक लग्जरी रिसॉर्ट के मलबे से दो शव मिलने की पुष्टि की है। पेस्कारा शहर के अस्पताल में जीवित बचे लोगों को पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाए गए। वे स्वस्थ हैं। इससे पहले गुरुवार को दो पुरुषों को बचाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य शनिवार रात तक जारी रहेगा। भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के कारण बचाव कार्य में शुरू से ही बाधा आती रही और बचाव दल ऐसे हालात में लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि अब्रूजो क्षेत्र में बुधवार सुबह चार शक्तिशाली भूकंप आने के बाद यह आपदा आई। चारों भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर पांच से ज्यादा थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending