Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में भूस्खलन से 2 की मौत

Published

on

Loading

चीन में भूस्खलन से 2 की मौत

वुहान । चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार रात भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं। बचाव कार्यो में लगे दमकलकर्मियों के मुताबिक, नानझांग काउंटी के मिराज होटल के पीछे शाम लगभग 7.30 बजे मलबा ढहने से 15 लोग फंसे हुए हैं।

यह घटना उस समय हुई जब होटल के पीछे लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र का मलबा होटल पर ढह गया। बचावकर्मियों ने पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई।

इस तीन मंजिला इमारत ढहने से इमारत की पहली मंजिल पर होटलकर्मी और मेहमान फंस गए। बचाव कार्य जारी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending