Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इटली में कोरोना का कहर हो रहा कम, अब बचे हैं इतने केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इटली में कोरोना वायरस का कहर अब कम होता दिख रहा है। संक्रमण की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने इस बात की जानकारी दी।

डिपार्टमेंट ने कहा, “राष्ट्र में अगले सप्ताह से घरेलू यात्रा प्रतिबंधों का अंत होने जा रहा है, ऐसे में यह एक अच्छा संकेत है।” सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने बताया, “देश में एक्टिव संक्रमण के मामले शुक्रवार की तुलना में 46 हजार 175 से घटकर 43 हजार 691 पर आ गए हैं।”

कुल संक्रमितों में से 450 इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हैं, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 25 अधिक थी। वहीं, अस्पताल में भर्ती लोगों का आंकड़ा भी शुक्रवार की तुलना में 414 की गिरावट के साथ अब 6 हजार 680 रह गया है।

डिपार्टमेंट ने बताया कि बचे हुए 84 प्रतिशत, 36 हजार 561 संक्रमित लोगों में कम या बिल्कुल भी लक्षण नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

घनी आबादी वाले अत्यधिक औद्योगीकृत लोम्बार्डी क्षेत्र में 21 हजार 809 एक्विट मामले हैं, एक दिन पहले शुक्रवार को यह संख्या 221 कम थी।

लोम्बार्डी प्रशासन ने शनिवार को कहा कि महामारी के प्रकोप की शुरुआत के बाद से अब तक 7 लाख 41 हजार 447 लोगों की जांच की गई है। क्षेत्र में कुल 88 हजार 758 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं, जिनमें से उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 50 हजार 878 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर यहां 16 हजार 079 लोगों की मौत हो गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending