Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोनाः शोधकर्ताओं ने दी चेतावनी, इटली में दोबारा मच सकती है तबाही

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस जानलेवा बीमारी ने जिन देशों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है उसनें इटली का नाम भी शामिल है।

इटली में कोरोना से अब तक 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। लेकिन 60 दिनों के बाद अब इटली में घटते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। इस बीच शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि लॉकडाउन में छूट देने से एक बार फिर तबाही मच सकती है।

इंपेरियल कॉलेज लंदन के आकलन के मुताबिक, लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद इटली में कोरोना वायरस दोबारा कहर बरपा सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि अगर इटली में 20 फीसदी लोग अपना सामान्य काम शुरू कर देते हैं तो 5 हजार तक अतिरिक्त लोगों की मौत हो सकती है।

अगर लोगों के घरों से बाहर निकलने में 40 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो सिर्फ दो महीने में 23 हजार और लोगों की जान जा सकती है। वहीं, बीते 2 महीने से इटली के लोग अपने घरों में बंद रहे हैं, लेकिन अब लॉकडाउन में छूट दी जा रही है।

बता दें कि इटली की आबादी करीब 6 करोड़ ही है। लेकिन इस छोटे से देश में वायरस की वजह से जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह माना है कि उनका रिसर्च निराशावादी है और इस शोध में वायरस को रोके जाने वाले फैक्टर का ध्यान नहीं रखा गया है।

लेकिन रिसर्चर्स ने कहा है कि उनका आकलन इस बात को हाइलाइट करता है कि लोगों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किए जाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की जरूरत है।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending