Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भूस्खलन, मरने वालों की संख्या 97 हुई

Published

on

Loading

इंडोनेशिया में भूस्खलन, 4 की मौत

जकार्ता | इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में बुधवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.4 की तीव्रता के भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 97 हो गई है। 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रांत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर में पिडी जया जिले में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण कई घर, इमारतें और ढांचागत संरचनाएं नष्ट हो गईं।

मरने वालों में अधिकांश पिडी जया जिले के हैं। यहां अत्यधिक नुकसान हुआ है। यह इलाका भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल है। खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पिडी जया की क्षतिग्रस्त दुकानों के मलबे की नीचे कई लोग फंसे हुए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending