Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आप में राजनीतिक फंडिंग पर बहस करने का साहस नहीं : स्वराज इंडिया

Published

on

Loading

स्वराज इंडिया

नई दिल्ली | राजनीतिक फंडिंग पर खुली बहस की चुनौती को स्वीकार न करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना करते हुए नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी के पास ऐसा करने की लोकतांत्रिक भावना या साहस नहीं है। स्वराज इंडिया ने कहा कि आप को चर्चा से भागते देखना आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि वे ऐसा अतीत में भी कर चुके हैं, जब प्रशांत भूषण ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जनलोकपाल मुद्दे पर सार्वजनिक बहस के लिए बुलाया था।

स्वराज इंडिया के प्रवक्ता अनुपम ने आईएएनएस से कहा, “पार्टी फंडिंग में आप के संदिग्ध व्यवहार को लेकर हमने उनके समक्ष पांच विशेष सवाल उठाए थे और उन्हें सार्वजनिक बहस का आमंत्रण दिया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में आने के बाद पार्टी में अपनी फंडिंग को लेकर सवालों का सामना करने की लोकतांत्रिक भावना या साहस नहीं है।”

अनुपम ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार तथा काले धन के स्रोत का मूल कारण संदिग्ध राजनीतिक फंडिंग है।

स्वराज इंडिया ने घोषणा की है कि वह इस तरह की पार्टियों के खिलाफ एक अभियान शुरू करेगी।

उन्होंने कहा, “काले धन के खिलाफ बीते 18 दिसंबर को जंतर-मंतर पर अपनी हल्ला बोल रैली में हमने राजनीतिक फंडिंग पर दो प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा तथा कांग्रेस के खिलाफ गंभीर सवाल उठाए थे।”

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending