Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अधिक पोत बनाने के लिए तैयार रहें पोत कारखाने : पर्रिकर

Published

on

नई दिल्ली,रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर,पोत,भारतीय नौसेना,प्लेटफार्म,मेक इन इंडिया

Loading

नई दिल्ली | रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के पोत कारखानों से कहा है कि वे भारतीय नौसेना और तटरक्षकों को नए युद्धपोतों और अन्य प्लेटफार्म की आपूर्ति में तेजी लाएं। पर्रिकर ने यहां नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक साल में नौसेना के आधुनिकीकरण योजना ने कई नए प्लेटफार्म के प्रवेश के साथ महत्वपूर्ण तेजी पकड़ी है।

पर्रिकर ने नौसेना की क्षमताओं के स्वदेशी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, “भारत में प्रत्येक पोत के जलावतरण या पनडुब्बी की शुरुआत किसी के लिए व्यक्तिगत रूप से तथा पूरे भारत के लिए गौरव का पल होता है।” रक्षा मंत्री ने कहा कि इस समय सभी 48 पोत और पनडुब्बियां ऑर्डर के तहत भारतीय गोदियों में निर्मित किए जा रहे हैं, जो प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया परिकल्पना के अनुरूप है। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और समुद्री हितों के संरक्षण में अथक एवं निस्वार्थ रूप से अपना कर्तव्य निभाने के लिए नौसेना कर्मियों की सराहना की।

उन्होंने युद्धग्रस्त यमन में ‘ऑपरेशन राहत’ के दौरान बेहद खतरनाक एवं युद्ध जैसे हालात में लगभग 35 देशों के नागरिकों को बाहर निकालने में भी नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। पर्रिकर ने ‘ऑपरेशन नीर’ के दौरान तत्काल कार्रवाई के लिए भी नौसेना की प्रशंसा की, जहां भारत के नौसेनिक पोतों ने पिछले साल दिसंबर में मालदीव को पीने का पानी उपलब्ध कराया तथा अपने समुद्री पड़ोसियों के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। पर्रिकर ने यह भी कहा कि सेवा शर्तो में सुधार और वर्दीधारी सैनिकों का कल्याण उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में है। रक्षा मंत्री ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम (डीपीएसयू) और अन्य निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के सहयोगियों के साथ नौसेना की सक्रिय साझेदारी को भी सराहा।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending