Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हेनरिक्स, बर्न्‍स को अस्पताल से छुट्टी मिली

Published

on

Loading

लंदन| आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मोएसिस हेनरिक्स और इंग्लैंड के रोरी बर्न्‍स को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इंग्लिश काउंटी क्लब सरे की ओर से खेलने वाले ये दोनों खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण के दौरान मैदान पर आपस में टकराने के बाद गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इस घटना में हेनरिक्स का जबड़ा तीन जगहों से टूट गया और उन्हें अभी दांत का एक और ऑपरेशन कराना होगा। बर्न्‍स का चेहरा भी इस घटना में बुरी तरह जख्मी हुआ था। उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। उनके चेहरे और सिर के अंदरूनी तथा बाहरी भागों पर कई टांके लगाए गए हैं।
सरे क्लब ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि चोट लगने के बाद अस्पताल में दोनों खिलाड़ियों की एक-दूसरे का हाथ पकड़े एक तस्वीर बर्न्‍स द्वारा ट्विटर पर साझा करने के बाद से माना जा रहा था कि वे खतरे से बाहर हैं।

इस तस्वीर को विभिन्न सोशल साइटों पर लाखों लोगों ने साझा किया। इस तस्वीर के बाद कई लोगों ने अपनी शुभकामनाएं भी इन खिलाड़ियों को भेजी थी।

खेल-कूद

आज पांच बार की चैम्पियन मुंबई से होगी कोलकाता की भिड़ंत, जानें आमने-सामने की लड़ाई में कौन है आगे

Published

on

Loading

मुंबई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल की 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस बहुत मुश्किल हो चुकी है। उसके सामने होगी केकेआर जो कि छह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका क्वालिफाई करना लगभग तय है।

मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मुंबई 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अब तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। वहीं, केकेआर को 9 मैचों में सफलता मिली।KKR के खिलाफ MI का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 210 है। एमआई के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 232 है।

संभावित प्लेइंग 11

एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।

Continue Reading

Trending