Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विपक्ष के बहिष्कार से देश का नुकसान : सरकार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि विपक्ष द्वारा लोकसभा का बहिष्कार किए जाने से देश का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सभी विपक्षी सदस्यों से सदन में लौट आने का अनुरोध किया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री नायडू ने संसद के बाहर कहा, “सरकार किसी भी मसले पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष चाहता है, तो प्रधानमंत्री हस्तक्षेप के लिए तैयार हैं।”

लोकसभा में कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। जो लोग लोकसभा का बहिष्कार कर रहे हैं, वे राष्ट्र को हानि पहुंचा रहे हैं।” नायडू ने कहा कि 1989 में कांग्रेस के शासन में 63 सांसदों को निलंबित किया गया था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में कुछ सदस्यों को भी ऐसी ही कार्रवाई का सामना करने पड़ा था।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि कांग्रेस सदस्यों ने संसदीय लोकतंत्र का अपमान किया। कांग्रेस को अपने सदस्यों के रवैये को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से माफी मांगनी चाहिए।”

कांग्रेस सदस्य और सांसद लोकसभा में अपने 25 सदस्यों के निलंबन को लेकर बुधवार को भी विरोध जारी रखे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी नेताओं ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नजदीक प्रदर्शन किया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending