Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विजय चौधरी : बैंक की नौकरी से विधानसभा अध्यक्ष तक

Published

on

Loading

मनोज पाठक 

पटना| शांत, सौम्य और मृदुभाषी और होठों पर मुस्कान, यही कुछ पहचान है सरायरंजन से जनता दल (युनाइटेड) के विधायक और पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी की। चौधरी को सर्वसम्मति से 16वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।

सदन की कार्यवाही बुधवार को शुरू होते ही चौधरी के अध्यक्ष पद पर आसीन होने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

आठ जनवरी 1957 को समस्तीपुर के केवटा गांव में जन्मे विजय कुमार चौधरी ने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक में पीओ की नौकरी से की थी, परंतु समाज के लिए कुछ करने की तमन्ना के कारण उन्हें नौकरी रास नहीं आई और वह राजनीति में कूद गए।

चौधरी को राजनीति वैसे विरासत में मिली है। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी जगदीश प्रसाद चौधरी दलसिंहसराय का प्रतिनिधित्व विधानसभा में कर चुके थे।

पिता की मृत्यु के बाद वर्ष 1982 में चौधरी ने कांग्रेस के टिकट पर दलसिंहसराय से चुनाव लड़ा और विजयी भी हुए थे। इसके बाद राजनीति में उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोतर तक की पढ़ाई कर चुके चौधरी बिहार प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भी रहे। कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रहने के दौरान चौधरी की निकटता नीतीश कुमार से बढ़ती गई।

नीतीश की निकटता के कारण चौधरी जद (यू) में आ गए और वर्ष 2008 में उन्हें जद (यू) का प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता बनाया गया। पार्टी के संगठन कार्यों में अपनी अमिट छाप छोड़ने के कारण जद (यू) में पुरस्कार स्वरूप चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

वर्ष 2010 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में चौधरी के नेतृत्व में पार्टी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। चौधरी भी इस चुनाव में सरायरंजन से विधायक चुने गए और नीतीश सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। इस सरकार में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बाद चौधरी को नंबर तीन का दर्जा प्राप्त था।

विजय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और विश्वस्त सलाहकारों में माने जाते हैं। चौधरी ने 2015 के चुनाव में भी समस्तीपुर के सरायरंजन से जीत हासिल की है। बदले राजनीतिक समीकरण में चौधरी बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending