Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विजय चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

Published

on

Loading

पटना| बिहार की 16वीं विधानसभा के लिए बुधवार को विजय कुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चौधरी बिहार के सरायरंजन सीट से विधायक हैं। बिहार विधानसभा की बुधवार को बैठक शुरू होते ही कार्यवाहक अध्यक्ष सदानंद सिंह ने अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने सदन को बताया कि 11 सदस्यों ने विजय कुमार चौधरी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें सभी दलों का समर्थन दिया गया है। इसके बाद सर्वसम्मति से चौधरी को अध्यक्ष चुन लिया गया।

कार्यवाहक अध्यक्ष के निर्देश पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह ने चौधरी को अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने चौधरी के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। नीतीश ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने और संसदीय परंपरा को कायम रखने के लिए सवार्नुमति का भाव जरूरी है।

भाजपा विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी चैधरी के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

नीतीश के करीबी माने जाने वाले चौधरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंत्री तथा जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending