Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लंदन: गैस रिसाव में बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Published

on

Loading

लंदन। लंदन के चेयरिंग क्रॉस होटल में देर रात ढाई बजे गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।

बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के गुर सीखने के लिए यूपी का प्रतिनिधि मंडल लंदन गया है। प्रतिनिधि मंडल के साथ यूपी के डिप्टी सीएम भी लंदन गए हैं। हादसे में गुजरात सरकार की महिला बाल विकास मंत्री विभावरी बेन दवे भी बाल-बाल बचीं लेकिन उनका सामान और पासपोर्ट जलकर राख हो गया।

गैस लीक से 2 रेलवे स्टेशन बंद
मध्य लंदन में मंगलवार को गैस लीक होने के बाद एक नाइट क्लब व होटल से करीब 1,450 लोगों को बाहर निकाला गया और दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों को बंद कर दिया गया। लंदन फायर ब्रिगेड (एलएफबी) ने कहा कि तडक़े गैस लीक की जानकारी हुई।

चेयरिंग क्रॉस व वाटरलू स्टेशनों को लीक ठीक करने के लिए सुबह में ज्यादा भीड़भाड़ वाले समय में बंद कर दिया गया। अग्निशमन के सदस्यों ने पहचान उपकरण की सहायता से वातावरण में नेचुरल गैस के उच्चस्तर की पहचान की। करीब 1,450 लोगों को होटल व नाइट क्लब को खाली कराकर बाहर निकाला गया।

यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा प्रतिनिधि मंडल के साथ ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित ‘एजुकेशन वर्ल्ड फोरम’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनका 26 जनवरी को लंदन में बने भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह एनआरआई को संबोधित करेंगे। एक फरवरी तक चलने वाले इस दौरे में दिनेश शर्मा तीन महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending