Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी

Published

on

Loading

शिमला, 23 जनवरी (आईएएनएस)| लंबे इंतजार के बाद, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बर्फबारी हुई। यह जाड़े के मौजूदा मौसम की पहली बर्फबारी है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा देखने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शिमला और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है और यह शिमला शहर में मौसम की पहली बर्फबारी है।

शिमला के पास के पर्यटन स्थल कुफरी और नरकंडा में भी बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी की खबर फैलते ही शिमला में पर्यटकों का तांता लग गया। चंडीगढ़ से अपने दोस्तों के साथ आईं आशिमा खन्ना ने कहा, यह पहली बार है जब हम बर्फबारी देख रहे हैं। इंद्र देवता की मेहरबानी है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री और अधिकतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां हल्की बर्फबारी हुई। कुफरी और मशोबरा में शिमला की तुलना में अधिक बर्फ पड़ी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला की पहाड़ियों पर बर्फ एक-दो दिन टिकेगी।

सेब की पैदावार के इलाके जुब्बाल और खारापत्थर में भी बर्फबारी की सूचना मिली है।

अधिकारी ने कहा, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सामान्य बर्फबारी हुई है।

मनाली में तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कांगड़ा जिले की धौलाधर पर्वत श्रृंखला बर्फ की ताजी परत से ढंक गई है।

धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में बारिश हुई है और सभी जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने राज्य में बुधवार तक बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया है।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending