Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति के निर्वाचन में फिर असफल रहा लेबनान

Published

on

बेरुत,लेबनान,कोरम,राष्ट्रपति,अध्यक्ष-नाबीह-बेरी,सांसद-बुतरस-हार्ब,विधायक-मिशेल-एओन

Loading

बेरुत | लेबनान की संसद संवैधानिक गणपूर्ति (कोरम) के अभाव में बुधवार को लगातार 20वीं बार नए राष्ट्रपति के चुनाव में असफल रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, सदन में केवल 54 सांसदों के आने के बाद अध्यक्ष नाबीह बेरी ने सत्र स्थगित कर दिया और दो अप्रैल को एक नई बैठक बुलाई। सदन में मौजूद 54 सदस्यों की संख्या 128 सदस्यीय संसद में गणपूर्ति के लिए आवश्यक दो-तिहाई सदस्यों की संख्या से कम थी।

लेबनान में 25 मई से ही कोई राष्ट्रपति नहीं हैं, जब पूर्व राष्ट्रपति मिशेल सुलेमान का छह साल का कार्यकाल खत्म हुआ। सांसद बुतरस हार्ब ने सत्र स्थगित होने के बाद कहा, “गंभीर क्षेत्रीय गतिविधियों के कारण राजनीतिक व्यवस्था खतरे में हैं। यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो हम जनता से वर्तमान स्थिति के खिलाफ उठ खड़े होने के लिए कहेंगे।” अल मुस्तकबल मूवमेंट के सांसद अहमद फतफत ने कहा कि कुछ सांसद बार-बार संसद के सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने सांसदों से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने को कहा।

लेबनान दो विरोधी राजनीतिक खेमों में बंट गया है। पहला पश्चिम समर्थित ‘मार्च14’ है, जिसके नेता समीर गीगी राष्ट्रपति पद दौड़ में हैं। दूसरा समूह सीरिया-ईरान समर्थित ‘मार्च8’ है। यह राष्ट्रपति पद के लिए विधायक मिशेल एओन का समर्थन कर रहा है। मध्यमार्गी डेमोकेट्रिक गेदरिंग ने अपने संसद सदस्य हेनरी हेलोऊ को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending