Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में तिहरे हत्याकांड के दोषी को फांसी

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तिहरे हत्याकांड के दोषी व्यक्ति को गुरुवार को फांसी दे दी गई। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रपट के मुताबिक, मुहम्मद सिद्दीकी को टोबा टेक सिंह शहर में स्थित जिला कारागार में फांसी दी गई।

पाकिस्तान में सभी प्रकार के मामलों में मृत्युदंड पर लगी रोक मंगलवार को हटा ली गई, जिसके बाद यह गैर-आतंकवादी हत्या के मामले में फांसी की पहली सजा है।

सिद्दीकी को वर्ष 2004 में एक थिएटर नृत्य प्रस्तुति के दौरान तीन लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया था। वह थिएटर में सुरक्षाकर्मी था।

यह टोबा टेक सिंह जिले में दी गई पहली फांसी थी।

फैसलाबाद की आतंकवाद-रोधी अदालत ने 16 मई, 2005 को तीन लोगों की हत्या के अपराध में सिद्दीको को फांसी की सजा सुनाई थी।

दोषी ने लाहौर उच्च न्यायालय और पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में भी क्षमा याचिका दायर की थी, जिसे दोनों न्यायालयों ने खारिज कर दिया था।

राष्ट्रपति ममनून ह़ुसैन ने भी क्षमा याचिका नामंजूर कर दी थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending