Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी: कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, अगले दो दिनों में बारिश के आसार

Published

on

Loading

UP Winter mausamलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में पुरवा हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक रह सकता है और बारिश भी हो सकती है। इससे सर्दी और बढऩे की आशंका है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा। जिसका प्रभाव अगले दो दिनों तक रहेगा। पुरवा हवाओं से नमी की स्थिति बन रही है। इससे कोहरा और घना हो सकता है।

उन्होंने बताया कि बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती परिस्थति बन रही है। इसके चलते कुछ हिस्सों में बारिश हुई जबकि अन्य स्थानों पर अगले दो दिनों के भीतर होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 10.2 डिग्री सेल्सियस, बनारस का नौ डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 10.2 डिग्री सेल्सियस और आगरा का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending