Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी को आदिवासी नर्तकों ने बाण तोहफे में दिया

Published

on

Loading

सिडनी| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी पहुंचने पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें आदिवासी नर्तकों ने तोहफे में एक बाण दिया गया।

मोदी ने स्वागत को ‘अद्भूत’ करार दिया।

ब्रिस्बेन से सिडनी पहुंचे मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के आदिवासियों के नृत्य को देखा। इसके बाद नर्तकों ने उन्हें तोहफे में बाण दिया।

मोदी ने ट्वीट कर बताया, “सिडनी में अद्भूत स्वागत हुआ। यहां आकर खुशी हुई।”

मोदी ने नर्तकों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री ऑलफोन्स एरेना में भारतवंशी नागरिकों को संबोधित करेंगे, जो उनके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

feb https://essay4today.com/ 11, 2010printer friendly course-notes senior editor brooke barnett give her input regarding college applications applying for colleges can be cumbersome

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending