Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने में 2 गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली,| राष्ट्रीय राजधानी में 30 वर्षीय एक महिला चिकित्सक पर तेजाब से हमला मामले में एक चिकित्सक और उसके मित्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के सहपाठी अरविंद यादव तथा उसके मित्र वैभव ने अमृता कौर पर तेजाब फेंकने की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक, अमृता ने यादव के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और आठ महीने पहले एक अन्य व्यक्ति से उसकी सगाई हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि राजधानी के एक कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल में चिकित्सक अमृता कौर पदस्थापित थीं। पश्चिमी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले राजौरी गार्डन इलाका स्थित बाजार में मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर तेजाब से हमला किया था।

दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला चिकित्सक पर तेजाब फेंकने के लिए उन्होंने दो नाबालिगों को पैसे दिए थे। दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending