Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी, 3 दिन के भीतर मधुबन में राधिका गाना नहीं हटाया तो होगी FIR

Published

on

Loading

सनी लियोनी के गाने मधुबन में राधिका नाचे पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा के पुजारियों के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस गाने पर सनी लियोनी के बोल्ड मूव्स और अश्लीलता को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर 3 दिनों में गाना यूट्यूब से नहीं हटाया गया तो सनी पर FIR होगी। सनी लियोनी से माफ़ी मांगने को भी कहा गया है। सनी और शारिब तोशी के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई होगी।

उनका कहना है कि हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार सनी लियोनी के नए गाने पर कानून के जानकारों से राय शुमारी कर रही है। मंत्री ने कहा है कि कुछ लोग लगातार हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। अगर वे ऐसा करना बंद नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सनी लियोनी पर फिल्माया ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे पार्टी सॉन्ग कहा जा रहा है। इस गाने की लाइन्स 1960 की फिल्म कोहिनूर से ली गई हैं, जिसे मूलत: मोहम्मद रफी ने गाया था। सनी लियोनी के गाने को कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है। 22 दिसंबर को रिलीज के साथ ही इस गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मथुरा समेत अन्य स्थानों के साधु-संत भी इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending