Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा ने लोगों का भरोसा खो दिया : शिवसेना

Published

on

Loading

मुंबई| शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत तो जीत गई, लेकिन उसने लोगों का भरोसा खो दिया है। शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को सरकार के ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लेने को स्वीकारने से इंकार कर दिया और कहा कि भाजपा ने पहले ही दिन सरकार के ऊपर से लोगों का विश्वास खत्म कर दिया है।bjp-flag-_new

शिवसेना ने गुरुवार को अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा, “उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। यह एक पाप है, जिसका कोई प्रायश्चित नहीं है। जिस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए सारे नीति-नियमों की धज्जियां उड़ा दी हों, कम से कम उसे तो अब कुशासन के बारे में नहीं बोलना चाहिए।”

शिवसेना ने कहा कि पार्टी को इस बात की आशंका है कि जिस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीतने के लिए सारे लोकतांत्रिक नियमों और परंपराओं को कुचल दिया, वह पार्टी कभी लोगों का विश्वास जीत पाएगी। उसने कहा कि ‘देशवासी इस सरकार को नकार देंगे।’

He often reminds me of how appreciative he is for being homeschooled and https://eduessayhelper.org teaching him how to think and write using iew

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending