Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हरियाणा में 26 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला

Published

on

Loading

चंडीगढ़| हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला कर दिया है। एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के 14 और प्रधान सचिव रैंक के 12 नौकरशाहों का स्थानांतरण किया गया है।

पिछले महीने 26 तारीख को सत्ता में आने के बाद 15 दिनों में खट्टर सरकार द्वारा आदेशित नौकरशाहों का यह पहला बड़ा स्थानांतरण है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राजन कुमार गुप्ता को वित्त विभाग से ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा विभाग में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस नवराज संधू को विकास एवं पंचायती राज सौंपा गया है।

एसीएस रोशन लाल अब आबकारी, कराधान और खनन विभाग देखेंगे, जबकि एसीएस हरदीप कुमार सार्वजनिक कार्य विभाग संभालेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके एस.एस. ढिल्लन पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के एसीएस और के.के. खंडेलवाल खेल विभाग में एसीएस होंगे। रामनिवास स्वास्थ्य के एसीएस होंगे।

पी. रघुवेंद्र राव अब शहरी एवं ग्राम योजना, शहरी एस्टेट एवं आवास विभागों को संभालेंगे। हुड्डा कार्यकाल में इन विभागों को संभालने वाले एसीएस टी.सी. गुप्ता को विद्यालय शिक्षा का प्रधान सचिव बनाया गया है।

पी.के. महापात्र गृह विभाग के नए एसीएस होंगे। पी.के. दास वित्त विभाग के नए प्रधान सचिव और देवेंदर सिंह उद्योगों के नए प्रधान सचिव होंगे।

खट्टर ने पहले संजीव कौशल को अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में दो अतिरिक्त सचिव सुमिता मिश्रा और राकेश गुप्ता को भी नियुक्त किया गया था।

But check my source in the end, we have grown fond of the messy sort of landscape where a religious homily on loneliness can rub shoulders with a mad-cap story about vampiric cows
Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending