Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोरा, कल दस्तक देगा मानसून

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोरा’ काफी तेजी से बांग्लादेश के चटगांव की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ‘मोरा’ 30 मई को दोपहर के बाद चटगांव के पास समुद्र तट को पार करेगा। यह भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक है जो किसानों और फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. केजे रमेश के मुताबिक मोरा चक्रवात भारत में मानसून की शुरुआत है। उन्होंने बताया है कि यह 30 मई को पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक मंगलवार को पहुंच जाएगा। इस दौरान भारत के तटीय इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। जिस समय ये चक्रवात समुद्र तट से टकराएगा उस समय ये सिवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म की कैटेगरी वाला तूफान होगा।

मोरा के प्रभाव से ओडिशा, बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम बारिश हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। अंडमान द्वीप समूह में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है और इसे देखते हुए अगले दो दिन तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

साइक्लोन सेंटर के इंचार्ज और मौसम विभाग के एडीजी एम महापात्रा के मुताबिक साइक्लोन मोरा उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ जा रहा है और इसकी मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने से पता चल रहा है कि ये अभी और ज्यादा ताकतवर हो जाएगा।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending