Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘कोर्ट’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सफल फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘कोर्ट’ गोवा में इस महीने के अंत में आयोजित हो रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 46 वें संस्करण के भारतीय पैनोरमा वर्ग में प्रदर्शित होगी। उल्लेखनीय है कि 11 दिवसीय महोत्सव का आगाज 20 नवंबर से होगा, जहां फिल्मों को प्रदर्शन किया जाएगा।

भारतीय पैनोरमा में विभिन्न राज्यों और भाषाओं की फिल्में होंगी और ‘राजकहिनी’ सहित सात बंगाली फिल्में होंगी। यह फिल्म 1947 में हुए बंगाल के विभाजन पर आधारित है। बयान के मुताबिक, श्रीजित मुखर्जी की ‘राजकहिनी’ के अलावा ‘पकरम’, ‘सोहरा ब्रिज’, ‘सिनेमावाला’, ‘नटोकर मोटो’, ‘कादम्बरी’ और ‘ओनयो ओपाला’ जैसी फिल्में हैं।

फीचर सेक्शन के खिताब के चयन के लिए 13 सदस्यीय जूरी की अध्यक्षता अरिबम श्याम शर्मा ने की, जबकि सात सदस्यीय गैर फीचर जूरी के अध्यक्षता राजेंद्र जंगले की।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending