Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बजरंगी भाईजान की इस फेमस एक्ट्रेस को हुई 2 साल की जेल

Published

on

अल्का कौशल, सुशीला बडोला, बजरंगी भाईजान, वरुण बडोला

Loading

मुंबई। रूपहले पर्दे पर अहम भूमिका निभाने वाली अदाकारा अलका कौशल और उनकी मां सुशीला बडोला को 50 लाख का चेक बाउंस होने के मामले में गुरुवार को संगरूर की कोर्ट में 2-2 साल कैद की सजा सुनाई हैं। जिसके बाद दोनों को संगरूर जेल भेज दिया गया हैं।

एडवोकेट सुखबीर सिंह ने बताया कि लागड़िया गांव के निवासी अवतार सिंह के साथ अलका की जान-पहचान थी। टीवी सीरियल बनाने के लिए अलका और उनकी मां ने अवतार से 50 लाख रूपए उधार लिए थे। लेकिन जब अवतार ने अलका से अपने रूपए वापस मांगे तो अलका ने उसे 25 -25 लाख के दो चेक दे दिए, जो कि बाउंस निकले।

चेक बाउंस होने के कारण अवतार ने दोनों के खिलाफ मालेरकोटला कोर्ट में केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद कोर्ट ने 2015 में अलका और उनकी मां को दो-दो साल कैद की सजा सुनाई थी, साथ ही डबल रकम अदा करने के आदेश भी दिए थे। लेकिन दोनों ने जमानत ले लिया और फैसले के खिलाफ संगरूर कोर्ट में अपील दायर कर दी।

आपको बता दें कि, फेमस टीवी एक्टर वरुण बडोला अल्का के भाई हैं। वरुण की वाइफ राजेश्वरी सचदेव भी फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं। अलका के पिता विश्व मोहन बडोला भी नामी थियेटर आर्टिस्ट हैं और जोधा-अकबर, स्वदेश और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending