Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बड़ी हो चुकी है बजरंगी भाईजान की मुन्नी, तस्वीरें देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान तो आपको यादी ही होगी। इसमें बजरंगी भाईजान बने सलमान खान गलती से इंडिया आ गई पाकिस्तानी लड़की को उसके वतन पहुंचाते हैं।

पाकिस्तानी लड़की मुन्नी का किरदार निभाने हर्षाली अब 4 वर्षों में काफी बदल चुकी है। हालांकि बजरंगी भाईजान के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन अवॉर्ड फंक्शन्स में वो अक्सर दिखा करती हैं।

हर्षाली के सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। आपको बता दें कि बजरंगी भाईजान में लोगों ने मुन्नी के किरदार को काफी पसंद किया था। जिसने भी फिल्म देखी उसने हर्षाली की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending