Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिलिपींस के राष्ट्रपति से मिले मोदी, आबे से भी की बात

Published

on

Loading

ने पे डा| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिलिपींस के 4275772-3x2-940x627राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे से भी बातचीत की।

इससे पूर्व मोदी सुबह अपने रूसी समकक्ष दमित्रि मेदवेदेव से भी मिले। आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को म्यांमार पहुंचे मोदी ने दक्षिणपूर्व एशियाई क्षेत्र के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।

मेदवेदेव के साथ मोदी की बातचीत औपचारिक प्रतिनिधिमंडल स्तर पर हुई। मोदी दिसंबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी शिखर वार्ता में हिस्सा लेने वाले हैं।

मोदी ने गुरुवार को पूर्व एशियाई शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

शिखर सम्मेलन के बाद मोदी ने फिलिपींस के प्रधानमंत्री के साथ औपचारिक मुलाकात की।

पूर्व एशियाई शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल के बाद मोदी अपने जापानी समकक्ष अबे से मिले और उनके साथ हाथ मिलाया। अगस्त महीने में मोदी की जापान की यात्रा के दौरान मिल चुके दोनों नेताओं ने कुछ देर बातचीत भी की।

 

 

What you need to help me write my essay know before self-publishing

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending