Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नोटबंदी पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन दो बार स्थगित

Published

on

Loading

Rajyasabha hungamaनई दिल्ली। संसद के शीत सत्र के दूसरे दिन भी ऊपरी सदन राज्यसभा में नोटबंदी का मुद्दा छाया रहा। विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई और इसे दो बार स्थगित करना पड़ा।

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी यही स्थिति बनी रही, जिसके बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर 12 तक के लिए स्थगित कर दी गई।

शीतकालीन सत्र के पहले दिन भी नोटबंदी के मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सरकार के इस कदम से देश की छवि खराब हुई है। शर्मा ने कहा था कि सरकार के इस फैसले से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे हालात में अब वो बुवाई के लिए कहां से पैसा लेकर आए।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending