Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सबसे सर्द रात, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

सबसे सर्द रात, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

जम्मू/श्रीनगर | श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू क्षेत्र में बनिहाल कस्बा सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया।”

अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 11.3 डिग्री, बटोट में 7.7 डिग्री, बनिहाल में 2.5 डिग्री और भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम सर्द व शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending