Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘बेफिक्रे’ के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थे रणवीर

Published

on

Loading

'बेफिक्रे' के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थे रणवीरमुंबई | रणवीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि ‘बेफिक्रे’ के लिए वह आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थे। रणवीर ने ‘बेफिक्रे’ के गीत ‘यू एंड आई’ के लॉन्च अवसर पर कहा, “आदि सर मेरे साथ फिल्म बनाना चाहते थे। मैं फिल्म की पटकथा लिखने के समय से ही इससे जुड़ा हूं। मुझे खुशी है कि मेरे मार्गदर्शक ने मुझे अपने निर्देशन में काम करने का मौका दिया। मेरे लिए यह बड़ी बात है।”

रणवीर इससे पहले ‘लेडीज वर्सिज रिकी बहल’ में आदित्य चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। आदित्य ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के अलावा रणवीर अकेले अभिनेता हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने का मौका मिला है।

इस पर रणवीर ने कहा, “मुझे इस बात पर बेहद गर्व और खुशी है। मुझे लगता है कि ऐसा मौका मिलना मेरे लिए खुशकिस्मती की बात है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending