Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘डेल्टा प्लस’ से मुंबई में हुई पहली मौत, मरीज़ को लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज़

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मुंबई में कोरोना के ‘डेल्टा प्लस’ वैरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है। घाटकोपर की रहने वाली 63 वर्षीय महिला 21 जुलाई को कोविड पॉजिटिव हुई थी। 27 जुलाई को इलाज के दौरान उन्होंने अपनी जान गंवा दी। जानकारी के मुताबिक महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी थी उसके बाद भी वो संक्रमित पाई गईं।

गुरूवार को उनकी रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी मौत डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई है। बता दें कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 13 जून को महाराष्ट्र के रत्नागिरी की 80 वर्षीय महिला की वायरस के इसी वैरिएंट की वजह से जान चली गई थी।

अब तक मुंबई मे कुल 7 लोगों को इस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। इसकी जानकारी राज्य सरकार ने BMC को दी जिसके बाद इन 7 लोगों के संपर्क मे आए लोगों की भी तलाश कर उनसे बात करनी शुरू की गई।

बता दें कि मुंबई की महिला भी इन्ही 7 लोगों मे से एक थीं। मुंबई के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉक्टर मंगला गुमारे ने बताया कि महिला के संपर्क में आए 6 अन्य लोगों की जांच में 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य लोगों की अभी रिपोर्ट सामने आना बाकी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र मे अब तक ‘डेल्टा प्लस’ के कुल 65 मरीज़ मिल चुके हैं। बुधवार को ही प्रदेश भर से कुल 20 नए मरीज सामने आए। राज्य में सबसे अधिक मामले जलगांव जिले से सामने आए हैं। वहां का कुल आकड़ा 13 है। आंकड़ों के मुताबिक  7 मरीज़ मुंबई, 3 पुणे, 2 नांदेड़, 2 गोंदिया, 2 रायगढ़ और 2 पालघर से सामने आए हैं।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending