Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

निर्यात में गिरावट के बीच छंटनी की चेतावनी

Published

on

नई दिल्ली,निर्यात में लगातार दर्ज,कंपनियों में छंटनी,फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन

Loading

नई दिल्ली | निर्यात में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण कंपनियों में छंटनी की जा सकती है और चालू खाता घाटा पर दबाव बढ़ सकता है। यह चेतावनी फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) ने दी है। यह बयान भारतीय रिजर्व बैंक के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 1930 के दशक वाली महामंदी के मुहाने पर खड़ी है।

एफआईईओ के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन ने एक बयान में यहां शनिवार को कहा, “वैश्विक अर्थव्यवस्था जो अब तक चुनौतीपूर्ण चरण से गुजर रही थी, अब खतरनाक चरण में प्रवेश कर रही है, भारत सहित पूरी दुनिया के लिए अशुभ है।” रल्हन ने कहा कि ऑर्डर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्हें यह चिंता हो रही है कि आने वाले महीने में निर्यात में काफी गिरावट आएगी, जिसके कारण कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। उन्होंने कहा, “देश के लिए यह एक धक्के के समान होगा, जिसने रोजगार सृजन को अपनी प्राथमिकता बना रखी है और हर साल एक करोड़ रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा है।” रल्हन ने कहा, “यदि निर्यात घटता रहा, तो आज या कल इसका दबाव चालू खाता घाटा पर भी पड़ेगा और इससे देश के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया पटरी से उतर जाएगी, क्योंकि निर्यात से जो मजबूती मिलती है, वह पूंजी भंडार से नहीं मिल सकती।”

मई महीने में साल-दर-साल आधार पर निर्यात 20 फीसदी से अधिक घटकर 22.35 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो एक साल पहले समान महीने में 27.99 अरब डॉलर था। इस साल के प्रथम दो महीने (अप्रैल-मई) में निर्यात 17.21 फीसदी गिरावट के साथ 44.40 अरब डॉलर रहा। राजन ने पिछले दिनों कहा था कि विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा अपनाई जा रही ढीली मौद्रिक नीति के कारण अर्थव्यवस्था में एक बड़ा संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने इस बारे में खास तौर से अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के केंद्रीय बैंकों का उल्लेख किया।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending