Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नायडू ने जीएसटी पर कांग्रेस की आलोचना की

Published

on

Loading

कोलकाता| केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने संसद के मानसून सत्र के दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को रोकने को लेकर कांग्रेस के अड़ियल रुख की शनिवार को आलोचना की। उन्होंने इस बात को दोहराया कि अगर विपक्ष विधेयक पर चर्चा के लिए सहमत होता है, तो सरकार शीतकालीन सत्र को पहले बुलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नायडू ने यहां स्मार्ट सिटी पर एक कार्यशाला से अलग संवाददाताओं से कहा, “यदि विपक्ष सहमत होता है, तो हम शीतकालीन सत्र पहले बुला सकते हैं और राज्यों से मंजूरी लेने की प्रक्रिया तेजी से निपटा सकते हैं। कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, जिनपर चर्चा कर उसे दूर किया जा सकता है। अगर उनके पास कुछ बिंदु हैं, तो वे उसपर सदन में चर्चा कर सकते हैं।”

उन्होंने जीएसटी विधेयक पर तृणमूल कांग्रेस के सहयोग पर खुशी जताई।

कांग्रेस के रुख पर नायडू ने कहा, “पहले उन्होंने देश को सालों पीछे धकेल दिया और अब विपक्ष में रहकर भी वे नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े। राजनीतिक भाषणबाजी से वह अपना खोया जनाधार प्राप्त नहीं कर सकते।”

उन्होंने जीएसटी विधेयक पर कांग्रेस पर अपने दृष्टिकोण से पीछे हटने का आरोप लगाया।

नायडू ने कहा, “इस विधेयक का मसौदा सात साल पहले ही कांग्रेस ने तैयार किया था और इसपर पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है। लोकसभा ने इसे दो-तिहाई बहुमत से पारित कर दिया है, इसके बावजूद कांग्रेस के हमारे मित्र इसे प्रवर समिति को भेजने को कह रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के हमारे मित्र क्यों इसका विरोध कर रहे हैं।”

उन्होंने कांग्रेस से देश और जनता की बेहतरी के लिए सोचने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी विधेयक को नवंबर-दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में लाए जाने की संभावना है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending