Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीनगर में निषेधाज्ञा लागू

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में गोमांस पर प्रतिबंध के खिलाफ अलगाववादियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर के कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा लगा दी है। श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों और कश्मीर घाटी के कई अन्य प्रमुख शहरों में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर के सात पुलिस थाना क्षेत्रों रैनावारी, नौहट्टा, खानयार, एम.आर.गंज, सफा कदाल, क्रालखुद और मैसुमा में एहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।”

वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं -सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासिन मलिक- को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया है।

शनिवार को शहर की सभी दुकानें, शिक्षण संस्थान, सार्वजनिक परिवहन और अन्य कारोबार बंद रहे।

शहर में सार्वजनिक परिवहन की अनुपलब्धता के कारण सरकारी कार्यालयों, बैंकों, डाकघरों में कर्मचारियों की उपस्थिति काफी कम रही।

कश्मीर विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है।

बहरहाल, कश्मीर घाटी में अब तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending