Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘नाम शबाना’ के कारोबार में उछाल

Published

on

तापसी पन्नू, अभिनेत्री तापसी पन्नू, नाम शबाना, मनोज बाजपेयी

Loading

मुम्बई | अभिनेत्री तापसी पन्नू के एक्शन से सजी फिल्म ‘नाम शबाना’ ने देश में बॉक्स ऑफिस पर 18.76 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पिछले तीन दिनों में कमाई में रफ्तार पकड़ी है।

तापसी पन्नू, अभिनेत्री तापसी पन्नू, नाम शबाना, मनोज बाजपेयी

फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि फिल्म ने 31 मार्च को 5.12 करोड़, 1 अप्रैल को 6.37 करोड़ और 2 अप्रैल को 7.27 करोड़ का बिजनेस किया। यह फिल्म 37 देशों में 354 स्क्रीन पर एकसाथ रिलीज हुई है और विदेश में भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘नाम शबाना’ फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी की भी खास भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में तापसी का किरदार 2015 में आई नीरज पांडे की जासूसी थ्रिलर ‘बेबी’ पर आधारित है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending