Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तापसी पन्नू की दादी का हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू की दादी का निधन हो गया है। यह जानकारी खुद तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “परिवार के इस पीढ़ी की आखिरी सदस्य, जो हमें हमेशा के लिए एक खालीपन के साथ छोड़कर चली गईं..बीजी.”

तापसी पन्नू की इस पोस्ट पर थप्पड़ के को-स्टार पावेल गुलाटी, तुषार हीरानंदानी और निधी सिंह सहित कई सेलेब्स ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट्स करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि तापसी एक फैमिली पर्सन है। वो अपनी फैमिली के बेहद करीब है और पार्टियों से दूर रहना पसंद करती हैं। वो अपनी दादी के काफी करीब थी।

वक्र फ्रंट की बात करें तो तापसी मिताली राज की बायोपिक और एक स्पोर्ट्स ड्रामा रश्मि राकेट में नजर आने वाली है। वहीं उनकी पिछली फिल्म थप्पड़ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending