Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों को पसंद आई तापसी की ‘थप्पड़’, पहले दिन इतने करोड़ रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म देखकर लोगों ने पॉजिटिव रिएक्शन दिया है।

पहले दिन फिल्म ने अनुमान के मुताबिक ही प्रदर्शन किया है। शुक्रवार के दिन फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ रहा। आने वाले दो दिनों में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।

फिल्म का निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया है। इससे पहले अनुभव मुल्क और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवेल गुलाटी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी पति द्वारा पत्नी को मारे गए एक थप्पड़ के ईर्द-गिर्द घूमती है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending