Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

नहीं देखा होगा क्रिस गेल का यह स्टाइल, मैदान पर करने लगे भांगड़ा

Published

on

Loading

क्रिस गेल अब पूरी तरह पंजाबी पुत्तर बन गए हैं। और तो और वह भांगड़ा भी करते दिख रहे हैं। इसकी गवाही उनका एक वीडियो देता है।

2018 की आईपीएल नीलामी में क्रिस गेल को दो बार कोई खरीदार नहीं मिला। तीसरी बार प्रीति जिंटा ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने क्रिस गेल को अंतिम क्षणों में खरीदने की वजह का खुलासा किया। सहवाग ने बताया कि उनके शानदार स्ट्रोक प्ले और विपक्षी गेंदबाजों को ध्वस्त करने की शानदार ताकत पाकर हमारी टीम एक बढ़िया पैकेज में दिखाई पड़ रही है। इसके बाद गेल काफी खुश हैं और उन्होंने यह खुशी भांगड़ा करके जाहिर की है।

सोशल मीडिया पर गेल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। गेल की यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. वीडियो में उनके साथ आंद्रे रसेल भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में गेल भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं, जोकि उन्होंने अपने वेस्टइंडीज टीम के साथी खिलाड़ी आंद्रे रसल से शर्त जीतने के बाद किया था। गेल कहते है ‘कोलकाता नाइट राइडर्स का यह खिलाड़ी एक पंजाबी को हरा नहीं सकता।’ इस साल आईपीएल में गेल का खेल लोगों को भाए या नहीं, मगर उनका भांगड़ा जरूर फैंस को झूमने पर मजबूर करेगा।

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending