Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सपना चौधरी के गाने पर डांस करते क्रिस गेल के वीडियो की हकीकत वो नहीं जो आप जानते हैं

Published

on

Loading

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें क्रिकेटर क्रिस गेर सपना चौधरी के सुपरहिट गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है। इसमे गेल सफेद रंग के कपड़े पहन रखें हैं औऱ वो जहां पर डांस कर रहे हैं वहां क्रोमा लगा हुआ है जो आसानी से देख कर समझा जा सकता है। लेकिन इस वीडियो की हकीकत वो नहीं है जो आप जानते हैं। दरअसल इस वीडियो को किसी ने एडिट करके बनाया।

Look what I found on Internet. @chrisgayle333 You are such a good Dancer.

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

क्रिस गेल का जो असली वीडियो है उसमें वो सपना चौधरी के गाने पर नहीं बल्कि सनी लियोन के गाने लैला मै लैला पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो करीब आठ महीने पहले का है जब उन्होंने इस अंदाज में डांस किया था। इस वीडियो को खुद क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। आप खुद ही देख लीजिए-

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending