Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दूल्‍हे को किडनैप करने वाली प्रेमिका गिरफ्तार, बोली- खुद ही आया था मेरे साथ

Published

on

दूल्हे को किडनैप, प्रेमिका, पुलिस, गिरफ्तार

Loading

बांदा। यूपी के बांदा जिले से बंदूक की नोक पर दूल्हे को किडनैप करने वाली प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में प्रेमिका ने कहा कि वह बंदूक लेकर मंडप पर नहीं पहुंची थी। लड़की की पहचान नेहा के रूप में हुई है। नेहा ने पुलिस को बताया कि वह अशोक की शादी की खबर सुनकर सदमे में थी।

दूल्हे को किडनैप, प्रेमिका, पुलिस, गिरफ्तार

नेहा ने कहा कि मैं अशोक से 8 साल से प्यार करती हूं। अशोक की जिस लड़की से शादी हो रही थी, उसके परिवार वाले भी जानते थे कि वह मुझसे प्यार करता है। फिर भी अशोक के घरवाले उसकी जबरदस्ती शादी किसी और के साथ करा रहे थे।

नेहा ने कहा कि मैंने अशोक से कहा था कि मैं यह शादी नहीं होने दूंगी। अशोक नहीं जानता था कि मैं वहां शादी समारोह में आने वाली हूं। मैंने अशोक के एक दोस्त राहुल को अपने साथ लिया और विवाह समारोह में जा पहुंची। वहां पहुंचकर मैंने देखा कि अशोक का चेहरा उतरा हुआ था क्योंकि वह सिर्फ मुझसे ही प्‍यार करता था और मुझसे ही शादी करना चाहता था।

नेहा ने कहा कि इस बात में कतई भी सच्चाई नहीं है कि मैं मंडप पर बंदूक लेकर पहुंची थी। मैंने सिर्फ उसे चलने को कहा और अशोक मेरे साथ चल पड़ा। हम दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए हम कोर्ट भी गए लेकिन मेरे पास कागजात नहीं थे। इस वजह से हमारी शादी नहीं हो पाई। नेहा ने पुलिस को बताया कि उसने अशोक को बांदा मे छोड़ दिया था और वो वहां से कहां गया ये नेहा नहीं जानती है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। फिलहाल दूल्हा लापता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अशोक को ढूंढ लिया जाएगा। मीडिया में पहले आई खबरों के मुताबिक यह घटना हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र के गांव भवानी की है। अशोक दुल्हन का मंडप पर इंतजार कर रहा था कि तभी स्कॉर्पियो कार में कुछ लोगों के साथ आई नेहा ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया था।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending