Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। वहीं उनका कहना है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नए गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते। यह गीत 17 अक्टूबर को जारी हुआ, जिसमें मस्तानी (दीपिका) की खूबसूरती और प्रतिष्ठा का बखान किया गया है।

वहीं रणवीर ने शनिवार को ट्विटर पर गीत को लेकर अपने विचार साझा किए। यह गीत श्रेया घोषाल और गणेश चंदनशीवे द्वारा गाया गया है। रणवीर ने गीत से दीपिका की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “मैं ‘बाजीराव मस्तानी’ के किसी भी गीत के लिए आंख नहीं मूंद सकता।” फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। यह फिल्म 2013 में ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के बाद रणवीर और दीपिका की दूसरी फिल्म है। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending