Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ की पत्नी को सुरक्षा दी

Published

on

नई दिल्ली,सत्तारूढ़ आप आदमी पार्टी,विधायक और अपने पति सोमनाथ भारती,आयुक्त भीमसेन बस्सी,उपराज्यपाल नजीब जंग

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने सत्तारूढ़ आप आदमी पार्टी (आप) के विधायक और अपने पति सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने वाली लिपिका मित्रा को सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि लिपिका द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताए जाने के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा, “उन्होंने (लिपिका) हमसे अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। हमने उन्हें पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई है।” लिपिका ने पति सोमनाथ पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए बुधवार शाम दिल्ली पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। लिपिका का आरोप है कि शादी (2010) के बाद से वह घरेलू हिसा झेल रही हैं। उन्होंने इस संबंध में बुधवार सुबह दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) से भी संपर्क किया था।

डीसीडब्ल्यू ने भारती को सम्मन जारी किया है और उन्हें 26 जून को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। वहीं, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री भारती ने घरेलू हिंसा के आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया है। उन्होंने कहा, लिपिका चाहती है कि मैं मां को छोड़ दूं और आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ लूं। शादी डॉट कॉम के जरिए सोमनाथ की पत्नी बनीं लिपका ने चार साल बाद ठीक उस वक्त दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री के खिलाफ मुंह खोलना मुनासिब समझा, जब दिल्ली के निवर्तमान कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं और रिलायंस कंपनी से वर्षो जुड़े रहे उपराज्यपाल नजीब जंग भारी बहुमत से सत्ता में आई आप से ‘पावर’ जंग लड़ रहे हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending