Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तेलंगाना, आंध्र ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

हैदराबाद | आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बुधवार को शहीद पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पालन करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। तेलंगाना के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखरराव ने गोशामहल स्टेडियम में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर स्टेडियम में एक परेड का आयोजन भी किया गया। इस दौरान गृहमंत्री एन.नरसिम्हा रेड्डी, पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को संरक्षण प्रदान करने और अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जीवन बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों का हमेशा ऋणी रहेगा।

राव ने कहा कि राज्य के विकास के लिए शांति बहुत जरूरी है और सरकार आतंकवाद, उग्रवाद, साम्प्रदायिकता और अन्य अपराधों के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी। पुलिस को नवनिर्मित राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में एक 24 मंजिला कमान और नियंत्रण केंद्र की नींव जल्द ही रखी जाएगी।

भारत में इस साल 443 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इसमें तेलंगाना के चार पुलिसकर्मी शालिम थे। आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पुलिस महानिदेशक जे.वी. रामुडू ने भी विजयवाड़ा में एक मुख्य आधिकारिक समारोह के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नायडू ने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को राज्य में अधिक निवेश हेतु कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा सावधान रहना चाहिए।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending