Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

डोकलाम का हल बातचीत से, आक्रामकता से विचलित नहीं भारत: सुषमा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि डोकलाम गतिरोध का ‘परस्पर स्वीकार्य समाधान’ खोजने के लिए भारत चीन के साथ कूटनीतिक माध्यमों से लगातार संपर्क बनाए रखेगा और साथ ही भूटान के साथ समन्वय व परामर्श जारी रखेगा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत की विदेश नीति पर एक चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि इस विवाद का हल केवल बातचीत से संभव है। भारत ने विवाद के चलते आपसी संबंधों में आई तनातनी के बीच भारत ने चीन को स्पष्ट संकेत दिया है कि वह उसके आक्रामक रवैये से जरा-सा भी विचलित नहीं है, इसलिए उसे भी डोकलाम समेत सभी मुद्दों को बातचीत से सुलझाने के लिए आगे आना चाहिए।

स्वराज ने कहा, “चीन के साथ लगी सीमा को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और कहा कि बुधवार को चीन द्वारा जारी दस्तावेज में भारत-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रुख का चयनात्मक हवाला दिया गया है।”

सुषमा स्वराज ने कहा, “उस पत्र का एक पूर्ण व सटीक विवरण यह भी सामने आया है कि प्रधानमंत्री का दावा स्पष्ट रूप से सीमा रेखा पर आधारित था, जैसा कि हमारे पहले प्रकाशित नक्शे में दिखाया गया है।”

मंत्री ने कहा, “अपने हाल के दस्तावेज में चीनी पक्ष ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। भारत का हमेशा मानना है कि भारत-चीन सीमा पर शांति हमारे द्विपक्षीय संबंधों के सुचारु विकास के लिए महत्वपूर्ण शर्त है।”

उन्होंने कहा, “हम कूटनीतिक माध्यमों के जरिए चीनी पक्ष से अस्ताना में अपने नेताओं में हुए सहमति पर पारस्परिक स्वीकार्य हल के लिए लगातार संपर्क जारी रखेंगे। मैंने सदन की भावना को सहयोगात्मक महसूस किया है।”

उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में भूटान के साथ पारंपरिक व अद्वितीय दोस्ती बनाए रखते हुए हम भूटान की राजशाही के साथ भी गहन परामर्श व समन्वय बनाए रखेंगे।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending