Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुषमा ने चीनी राजदूत से मुलाकात पर राहुल को आड़े हाथ लिया

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने डोकलाम गतिरोध के बीच भारत सरकार से स्थिति जानने की कोशिश करने के बजाय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चीनी राजदूत लुओ झाओहुई से बीते महीने हुई मुलाकात की निंदा की। सुषमा ने गुरुवार को कहा, मैं बहुत दुखी हुई कि विपक्ष भारत सरकार के दृष्टिकोण को समझने के बजाय चीनी राजदूत से मिलने गया।

सुषमा स्वराज विदेश नीति पर चर्चा का जवाब दे रही थीं। सुषमा ने कहा, उन्होंने भारत सरकार से स्थिति (सीमा गतिरोध) समझने की कोशिश नहीं की, इसकी बजाय वे चीनी पक्ष से उनकी राय जानने के लिए मिले।

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर 8 जुलाई की राहुल गांधी और लुओ की बैठक की जानकारी को पोस्ट किया था, लेकिन बाद में हटा लिया था।

दूतावास ने अपने ‘वीचैट’ अकांउट में कहा था, राजदूत लुओ झाओहुई ने कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से 8 जुलाई को मुलाकात की। दोनों पक्षों ने मौजूदा भारत-चीन सीमा संबंधों व दूसरे मुद्दों पर विचार साझा किए। काउंसलर झोउ युयून ने भी बैठक में भाग लिया।

बाद में राहुल ने राजदूत के साथ अपनी बैठक का बचाव किया और कहा कि उनका गंभीर मुद्दों की जानकारी लेना कार्य है। राहुल ने भूटान के राजदूत व पूर्व एनएसए शिवशंकर मेनन व दूसरे अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending