ऑफ़बीट
खून से सनी लड़की ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, खबर पढ़ भौचक्के रह जाएंगे आप
रांची। राज्य के चांडिल में अस्पताल और डॉक्टरों की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपको शर्मिंदगी होगी। दरअसल एक 17 साल की लड़की ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। जहां जन्म दिया वहां से जिले का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर 100 कदम की दूरी पर ही था, लेकिन फिर भी उसे ऐसे दर्द सहना पड़ा।
ये मामला उस समय सामने आया जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स ने ये घटना देखी। नाबालिग के कपड़े खून से सने हुए थे। ये मंगलवार सुबह 4 बजे की घटना है। उन्होंने पूरी घटना को बयां किया कि किस तरह से वो दर्द से तड़प रही थी।
उसकी ये हालत देखकर आस-पास कपड़ा बांधा गया। जब उसे हेल्थ सेंटर ले जाया गया तो नर्सों ने बच्चे और उसकी मां को भर्ती करने से मना कर दिया। मेडिकल स्टाफ ने साफ कहा कि उन्हें ऐसे केस के लिए अस्पताल की रजामंदी चाहिए। वे डॉक्टरों से बगैर पूछे इस पीड़िता को भर्ती नहीं करेंगे।
बताया जा रहा है कि पीड़िता को घर से निकाल दिया गया था। यही वजह थी कि डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इंकार किया। सेंटर ने इसी तरह के लगातार कई बहाने बनाए। जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। आपको बता दें कि लड़की रांची से थोड़ी दूर एक गांव की रहने वाली है।
गांव वालों ने बताया कि लड़की पिछले कुछ महीनों से एक लड़के से प्यार करती थी लेकिन उस लड़के ने उसे धोखा दे दिया। लड़की की शादी नहीं हुई है और जब उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में घरवालों को पता चला, उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल9 hours ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
आध्यात्म1 day ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल3 days ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल3 days ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल2 days ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल3 days ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे