Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कोविंद के कारण छिन गया केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का आशियाना!

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी के मकान 10, अकबर रोड में रहेंगे, यह आवास हालांकि संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के नाम आवंटित है। भाजपा सूत्र ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के राष्ट्रपति उम्मीदवार के ठहरने के लिए यह सुरक्षा दृष्टि से एक अस्थायी व्यवस्था है।

सूत्र ने बताया, कोविंद राष्ट्रपति चुनाव होने तक इसी बंगले में रहेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कोविंद बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वह अब दिल्ली में हैं और उन्हें जेडप्लस सुरक्षा मिलनी शुरू गई है। उन्होंने जैसे ही राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया, नॉर्थ एवेन्यू स्थित 114 नंबर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो कोविंद की सुरक्षा में तैनात हो गए।

Dr. Mahesh Sharma

राजाजी मार्ग स्थित बंगला, जो पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को आवंटित किया गया था, उनके निधन के बाद से खाली था। यह बंगला फिलहाल महेश शर्मा को दे दिया गया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने जा रहा है। नए राष्ट्रपति को प्रभार सौंपने के बाद वह राजाजी मार्ग स्थित बंगले में रहेंगे और महेश शर्मा फिर अपने पूर्व आवास 10, अकबर रोड में चले जाएंगे।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending