नेशनल
एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। चीफ जस्टिस एसए बोबडे के बाद न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। देश के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना का नाम आगे किया था जिसके बाद राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी दे दी।
न्यायमूर्ति नाथुलापति वेंकट रमन्ना को साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। हालांकि उनके कार्यकाल में दो साल से भी कम का वक्त बचा है क्योंकि जस्टिस रमन्ना 26 अगस्त 2022 को रिटायर होने वाले हैं।
24 अप्रैल को न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना सीजेआई के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। चीफ जस्टिस रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों पर फैसला सुनाया है।
एनवी रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में एक कृषि परिवार में हुआ था। न्यायमूर्ति रमन्ना ने दस फरवरी 1983 में वकालत शुरू कर दी थी।
न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने विज्ञान और वकालत में स्नातक किया है। 27 जून 2000 को जस्टिस रमन्ना आंध प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए।
नेशनल
पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, आज रात 8 बजे मंत्रियों-अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस लगातार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बीते कई दिनों से देश में 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब तेजी से बढ़ने लगा है।
इस बीच पीएम मोदी आज रात 8 बजे एक बैठक करने वाले हैं। इसमें मंत्रियों व अधिकारियों से वे चर्चा करेंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग समीक्षा बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटों में 1,300 से अधिक मौतों की बात भी सामने आई है। पिछले 24 घंटों में, देश में 1,341 COVID से संबंधित मौतें हुईं हैं। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई।
पिछले कुछ हफ्तों में,कई राज्यों ने अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और कोविड-19 टीकों की कमी की बात कही है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर एक हाई लेवल बैठक भी की, जिसमें राज्यों के साथ तालमेल बिठाने के आदेश दिए।
-
मनोरंजन2 weeks ago
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
अभी चेक करें अपने किचन में रखे गैस सिलेंडर का कोड, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
-
IPL 20212 weeks ago
IPL की शुरुआत से पहले दिल्ली को एक और झटका, अक्षर पटेल को हुआ कोरोना
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
बांग्लादेश में कोरोना का कहर, 7 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
जॉर्डन के शाही परिवार में छिड़ी जंग, किंग अब्दुल्ला ने अपने ही भाई को किया कैद
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
खेल-कूद2 weeks ago
आईपीएल के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं धोनी, देखें वीडियो
-
ऑफ़बीट10 hours ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज