Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कुमार विश्वास की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को

Published

on

kumar-viswas_aayog

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास की उस याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें उन्होंने दिल्ली महिला आयोग द्वारा उन्हें भेजे गए समनों पर स्थगनादेश की मांग की थी।

आयोग ने आप की एक महिला कार्यकर्ता की इस शिकायत पर विश्वास को समन जारी किया था कि उनका लगाव महिला से है, इस ‘अफवाह’ का वह सार्वजनिक रूप से खंडन नहीं कर रहे हैं, और इस कारण उसका जीवन बर्बाद हो रहा है। कुमार विश्वास की याचिका पर न्यायमूर्ति राजीव शकधर सुनवाई करेंगे। उन्होंने महिला को इस मामले पर सार्वजनिक तौर पर बयान देने से बचने का निर्देश भी दिया है।

पार्टी ने इस मामले में विश्वास का बचाव किया है और महिला कार्यकर्ता के आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया है। आरोप लगाने वाली महिला कार्यकर्ता ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास के पक्ष में प्रचार किया था। उसके मुताबिक, अफवाह है कि विश्वास को उससे प्रेम हो गया था। वह चाहती है कि विश्वास इस अफवाह का सार्वजनिक तौर पर खंडन करें।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending